UPSC CSE Final Result 2024-25 LIVE Declared: यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट जारी, शक्ति दुबे ने किया टॉप।

 

यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। जो अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू राउंड में शामिल हुए थे, वे संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबासाइट upsc.gov.in से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहा रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक, UPSC 2024 के टॉपर्स के नाम और कट ऑफ भी बताई गई । कुल 1009 अभ्यर्थियों का चयन सिविल सर्विस के लिए हुआ है।

कितनों ने दिया था इंटरव्यू:

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए 14,627 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। वहीं मुख्य परीक्षा के बाद इंटरव्यू के लिए 2,845 अभ्यर्थियों ने क्वालीफाई किया था। जिसमें से 1009 अभ्यर्थी फाइनल तौर पर यूपीएससी सिविल सर्विल के लिए सेलेक्ट हुए हैं। 1009 में से 725 लड़के और 284 लड़कियां रही हैं।

 इस बार सीएसई परीक्षा में पहला स्थान प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने हासिल किया है।शक्ति ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में स्नातक किया है। परीक्षा में राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध उनके वैकल्पिक विषय थे। यह उनका 5वां प्रयास था। पिछले प्रयास में, वह 12 अंकों से कट-ऑफ पास करने से चूक गई थी। उनके पिता का नाम देवेंद्र दुबे है।

टॉप 10 उम्मीदवारों के नाम:

  1. शक्ति दुबे  
  2. हर्षिता गोयल  
  3. डोंगरे आर्चित पराग  
  4. शाह मार्गी चिराग  
  5. आकाश गर्ग  
  6. कोमल पूनिया  
  7. आयुषी बंसल  
  8. राज कृष्णा झा  
  9. आदित्य विक्रम अग्रवाल  
  10. मयंक त्रिपाठी

कुल 1009 कैंडिडेट्स ने पास किया UPSC

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में कुल 1,009 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए चुना गया है. इन उम्मीदवारों की नियुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप A और B) के पदों पर की जाएगी. चयनित उम्मीदवारों में विभिन्न वर्गों के अभ्यर्थी शामिल हैं, जिनमें 335 सामान्य वर्ग, 109 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), 318 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 160 अनुसूचित जाति (SC) और 87 अनुसूचित जनजाति (ST) से हैं।

गौरतलब है कि यूपीएससी, यानी संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission)। भारत की एक ऐसी परीक्षा है जो साल में एकबार आयोजित कि जाती है। यह परीक्षा विभिन्न सिविल सेवाओं (जैसे IAS, IPS, IFS, IRS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। 

Previous Post Next Post