Vivo X200 FE मोबाइल फ़ोन की क़ीमत और फीचर्स क्या है ?

रिपोर्ट्स की मानें तो वीवो Vivo X200 FE को जून 2025 तक मार्केट में पेश कर सकती है।

Photo Credit| vivo.com


Vivo X200FE स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। वीवो का यह फोन मीडियाटेक के दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस फोन 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस भी दिया जाएगा। चीन में कंपनी ने इस फोन को 12 जीबी की रैम सपोर्ट के साथ पेश किया है।

Photo Credit| vivo.com


Vivo X200 FE में कंपनी 6.31 इंच की 1.5k LTPO OLED स्क्रीन दे सकती है। स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए डिस्प्ले पैनल में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फास्ट चार्जिंग के लिए इस फोन में 90W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

अगर आप फोटोग्राफी करने का शौक रखते हैं तो आपको यह फोन पसंद आने वाला है। लीक्स की मानें तो Vivo X200 FE में कंपनी रियर पैनल में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस वाला कैमरा सेटअप दे सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।


Photo Credit| vivo.com


क्या है Vivo X200 FE मोबाइल फ़ोन का फीचर्स ?


Vivo X200 FE स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसे मीडियाटेक के Dimensity 9400e चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह चिपसेट फिलहाल लॉन्च नहीं हुआ है। हालांकि, इसकी परफॉर्मेंस Dimensity 9400 जैसी ही हो सकती है। वीवो के इस फोन में 6.31-इंच की 1.5K LTPO OLED स्क्रीन दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके साथ ही यह फोन 90W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। फिलहाल बैटरी साइज की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Photo Credit| vivo.com


कब होगा Vivo X200 FE मोबाइल फ़ोन इंडिया में लॉन्च ?

Vivo X200FE स्मार्टफोन के लॉन्च टाइमलाइन की बात करें यह जून या जुलाई तक लॉन्च हो सकता है। इस फोन के साथ कंपनी भारत में Vivo X200 Ultra स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है।

क्या है Vivo X200 FE की क़ीमत ?

कीमत की बात करें तो कंपनी ने चीन में 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले Vivo X200 Mini को CNY 4,699 (करीब 56,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया है।

डिस्क्लेमर: अगर आप इस आर्टिकल को पढ़कर यह फ़ोन खरीदना चाहते हैं तो आपको के लिए बेहतर होगा कि वीवो के दफ्तर में जाकर अच्छे से इस फोन के बारे में जानकारी लें और फिर खरीदे।
Previous Post Next Post